अमरिया। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार उत्तराखंड के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे अमरिया क्षेत्र में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बड़ा पुरा गुरुद्वारे के पास हुआ।
बाइक सवार सितारगंज की ओर से पीलीभीत जा रहा था। इस दौरान गुरुद्वारे के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान राजीव (21) पुत्र जगदीश निवासी किंती मजरा वार्ड नंबर एक सितारगंज के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर राहगीरों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था।