फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बातचीत का विरोध करने पर किशोरी का अश्लील वीडियो किया वायरल

Mon, 29 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी की मां के विरोध करने पर आरोपी युवक ने वीडियो वायरल किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री और ग्राम टांडा निवासी अनस पुत्र रहमान शाह की फोन पर बातचीत होती थी। इसकी जानकारी होने पर उसने पुत्री को युवक से बात करने से मना किया और विरोध जताया। आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद आरोपी अनस ने उसे फोन कर धमकी दी कि यदि उसकी पुत्री उससे बातचीत बंद करेगी तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। धमकी के बावजूद महिला ने अपनी पुत्री को आरोपी से बात करने से रोक दिया। आरोप है कि इसी रंजिश में 25 दिसंबर को आरोपी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाना अमरिया पुलिस से की। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें