फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाराज हुई किशोरी के नहर में कूदने की आशंका, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 28 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलीनगर नहर पुल पर रोते किशोरी के परिजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बा कलीनगर निवासी एक किशोरी के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आशंका से खलबली मच गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी घरेलू कार्य को लेकर मां की डांंट से नाराज होकर घर से निकली थी।
विज्ञापन

पुल पर उसकी चप्पलें और शाॅल रखी मिलने से उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने एसएसबी की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। माधोटांडा-कलीनगर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने नहर पुल पर रखे शॉल और चप्पलें रखी देखी तो अनहोनी की आशंका जताई। कुछ ही देर में पुल पर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कलीनगर के वार्ड नंबर पांच निवासी रमेश की छोटी पुत्री रोशनी (16) रविवार सुबह घरेलू कार्य को लेकर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल आई थी। उसके ही नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शॉल, चप्पल की पहचान की। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि किशोरी को किसी ने कूदते हुए नहीं देखा। चप्पलें और शॉल रखे मिलने से किशोरी के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। तलाश शुरू कर दी है।
मोटरबोट के लिए एसएसबी की सहायता ली जा रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आई है।
उसके पिता रमेश लंबे समय से मजदूरी कार्य के लिए हरियाणा में रह रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें