फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शिकायत पर हत्या की कोशिश

Mon, 22 Dec 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। पीड़िता ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास और शिकायत करने पर ससुरालियों पर मारपीट कर गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी विवाहिता ने थाना सुनगढ़ी में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जमाल हसन के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग बाइक और डेढ़ लाख रुपये की दहेज मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। 20 अप्रैल 2021 की रात करीब 11 बजे जब पति और अन्य ससुराली रिश्तेदारी में गए हुए थे, तभी देवर हुसैन खां कथित तौर पर बंका लेकर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध कर खुद को बचाया। पीड़िता ने अगले दिन जब इस घटना की शिकायत ससुरालियों से की तो पति, देवर, ननद आशिया, देवर रोशन, ससुर नौसे खां, सास जरीना और उमर खां ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। मायके के लोग मौके पर पहुंचे और उसे ससुराल से सुरक्षित लेकर आए। इंंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि पति समेत नामजद ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें