फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाजियाबाद-हापुड़ के ठगों ने की थी ट्रक चालक से टप्पेबाजी

विज्ञापन
सुनगढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किए टप्पेबाजी के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। राजस्थान के ट्रक चालक और परिचालक से हुई टप्पेबाजी की घटना का पुलिस और एसओजी टीम ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गाजियाबाद और हापुड़ के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 57 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

घटना को लेकर 13 दिसंबर को नारायण गूजर निवासी जगमोहनपुर थाना कछौला, जनपद भीलवाड़ा (राजस्थान) ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया था कि दो युवकों ने ट्रक के परिचालक बहादुर गुर्जर से धोखाधड़ी कर ट्रक में रखे एक लाख 49 हजार 300 रुपये टप्पेबाजी कर ले लिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के नेतृत्व में सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी टीम घटना के खुलासे में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चार आरोपियों नईमुद्दीन निवासी विजय नगर सेक्टर-11 थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद, मोहम्मद नूर उर्फ नूर खां मूल निवासी ग्राम पिपलेहड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़, सैफली निवासी ईको गार्डन पिपलेहड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ और इदुल हसन निवासी विजय नगर थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, चार मोबाइल और वाहन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें