फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुड़-चावल व्यापारी 20 दिन से लापता मुंबई में भी तलाश कर आए परिजन

Mon, 01 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लापता व्यापारी का पता न चलने पर कलक्ट्रेट पहुंचे परिजन संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गुड़ और चावल लेकर मुंबई गए माधोटांडा थाना के गांव सुखदासपुर नवदिया निवासी व्यापारी पूरनमल लापता हो गए। परिजनों ने मुंबई जाकर भी तलाश की लेकिन 20 दिन बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मामले में माधोटांडा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर सक्रियता से प्रयास न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव सुखदासपुर निवासी शंकरलाल ने बताया कि उनका भाई पूरनमल व्यापारी है। तीन नवंबर को दो क्विंंटल गुड़, पांच क्विंटल चावल, एक लाख रुपये नकद और एक लूना बाइक लेकर मुंबई गए थे। चार नवंबर को वह बांद्रा टर्मिनस पर उतरे और सामान वहीं के गोडाउन में रखवा दिया। बाद में कल्याण-मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। अगले चार-पांच दिनों तक वहां के व्यापारियों से संपर्क किया। 10 नवंबर से वह लापता हो गए। तब से उनका कुछ पता नहीं चला। भाई के लापता होने पर उन्होंने मुंबई जाकर तलाश की। वहां की पुलिस से संपर्क किया। बांद्रा टर्मिनस की सीसीटीवी फुटेज में पूरनमल देखे भी गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। माधोटांडा थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई है। शंकर लाल का आरोप है कि मुंबई और माधोटांडा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरी में वे लोग सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी कलक्ट्रेट आए। अधिकतर ने लापता व्यापारी की फोटो लगी तख्ती भी ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें