फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो माह से किर्गिस्तान में फंसे जिले के 12 युवक, वीडियो जारी कर मांग रहे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 12 युवक पिछले दो महीने से किर्गीस्तान के विस्केक व इसक कुल में फंसे हैं। वीडियो जारी कर खुद पर हो रहे अत्याचार के बारे में बता रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि इन युवकों को शहर की एक कॉलोनी में संचालित रिक्रूटिंग एजेंसी के संंचालक ने नौकरी के नाम पर किर्गिस्तान भेजा था। इनमें से कुछ युवाओें को रूस भेजने का झांसा दिया था। युवकों के परिजन अफसरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कहीं से मदद नहीं मिल रही।
विज्ञापन

गजरौला थाने के गांव बैजूपुर निवासी प्रेमवती, बरखेड़ा के गांव पैनिया हिम्मत निवासी शिवम, पुष्पा, विपिन आदि पिछले करीब दो माह से डीएम-एसपी और अन्य अफसरों को शिकायती पत्र देकर किर्गिस्तान में फंसे परिजनों की वापसी की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट और उसके सहयोगी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग भी की जा रही है। पीड़ित प्रेमवती ने बताया कि पति रोहित कुमार को संचालक ने तीन लाख रुपये लेकर किर्गिस्तान भेजा था। इसके लिए उसने तीन लाख रुपये लिए। साथ ही जिले के 12 अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी कर कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा। सभी लोग वहां फंसे हैं। इन लोगों को रहने और खाने को नहीं दिया जा रहा है। मारापीटा भी जा रहा है। आरोप है कि विदेश में फंसे लोगों को वापस बुलाने की बात कहने पर संचालक धमकी देता है। दाे लाख रुपये भी मांग रहा है।
किर्गिस्तान में फंसे हैं ये लोग
संतराम, चंद्रपाल, रोहित कुमार, हरीशंकर, रवि कुमार, श्यामाचरण, रमेश कुमार, रामासरे, प्रेमपाल, हरिस्वरूप और संजीव कुमार किर्गिस्तान में फंसे हैं। सचिन कुमार को परिजनों ने रुपये जमा कर वापस बुलाया है। ये सभी गजरौला, बरखेड़ा, पूरनपुर, बिलसंडा, दियोरिया और सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी अजय भी फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किर्गिस्तान में फंसेे लोगों के बारे में जानकारी कराई जाएगी। जिस पर आरोप है, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें