फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव लौटे युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला, घायल

Mon, 27 Oct 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र में दिल्ली से लौटे एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी-डंडों और बांके से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

ग्राम जमुनिया निवासी महेंद्रपाल ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 16 अक्तूबर को दिल्ली से काम कर अपने गांव लौटा था। उसी दिन गांव के ही राजीव और इमलिया ने शराब के नशे में उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। राजीव का आपराधिक इतिहास है और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया है। आरोप है कि इसके बाद 19 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे जब वह घर से सामान लेने बाजार जा रहा था। तब रास्ते में राजीव और उसका भाई आनंद मिल गए। दोनों ने दोबारा गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अपने पिता सुम्मेरलाल और भाई मनोज को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और बांके से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
शिकायत करने पर थाना गजरौला पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच तो कराई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें