पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र में बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक राय होकर डंडे और बंके लेकर घर में घुसे आरोपियों ने भाईयों पर हमला कर दिया। शोर होने पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम खाग निवासी राजू पुत्र रामदुलारे ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि चार अगस्त 2025 को वह अपने भाई राजेंद्र के साथ अपने घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामकुमार, राहुल और संजय ने उसके भाई को घेर लिया और बंटवारे की बात को लेकर गालीगलौज करने लगे। आसपास मौजूद लोेगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से चले गए। आरोेप है कि इस कुछ देर बाद आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडे और बंका लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की नियत से हमलावर हो गए। इससे दोनों लोग घायल हो गए। शोर होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी है।