फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर दस हजार की नगदी, हजारों के जेवर ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मुख्य दरवाजा खोलकर घर में घुसे चारों ने तीन मोबाइल, दस हजार रुपये की नगदी और हजारों के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

गांव मुझा निवासी मनप्रीत सिंह नगर की पंजाबी कालोनी में परिवार के साथ किराए के घर में रहते है। चोरों ने रात में घर के मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखा उनकी पत्नी सुखविंदर कौर और साली गोला निवासी वीरेंद्र कौर का पर्स, दो मोबाइल चोरी कर लिए। वीरेंद्र कौर ने बताया कि उनके पर्स में गले की सोने की चेन, लाकेट, दो जोड़ी कानों के कुंडल, दो अंगूठी, पायल, मोबाइल, एटीएम कार्ड, उसकी बहन सुखविंदर कौर के पर्स में दस हजार रुपये की नगदी और मोबाइल था। चोर इसके अलावा एक अन्य चार्जिंग पर लगा मोबाइल भी ले गए। चोरी की तहरीर मनप्रीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी। वीरेंद्र कौर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर घटना स्थल का निरीक्षण तो किया, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर इसकी शिकायत विधायक से की गई। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने विधायक से दो दिन का समय मांगा है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि जांच में दरवाजा, कमरों का ताला टूटा नहीं मिला। तहरीर मिली है। जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें