फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चोरों ने किराना दुकान और कारखाने से समेटा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। एक दिन पूर्व दो स्थानों पर हुई चोरी की घटना में तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसको पुलिस दबाने का प्रयास करती रह गई और चोरों ने दुबारा दस्तक देकर लोहे की अलमारी बनाने के कारखाने और किराना दुकान में वारदात कर दी। 10 हजार नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। लगातार हो रही घटनाओं से सबक लेने के बजाय अब भी पुलिस टालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के खजुरिया नवीराम गांव निवासी शिवकेश ने बताया कि उनकी भीकमपुर तिराहे के पास किराना की दुकान है। शुक्रवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर दीवार में नकब लगाकर दुकान के भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद गल्ले में रखे 10 हजार रुपये और 40 हजार कीमत का किराना का सामान समेट ले गए। यहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर घुंघौरा गांव निवासी आशिफ खां का लोहे की अलमारी बनाने का कारखाना है। इसमें भी चोरों ने वारदात की। छत पर जीने का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर 10 हजार कीमत का लोहे का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई की औपचारिकता निभाई, लेकिन लगातार दो दिन से हो रही वारदातों पर संजीदा नहीं दिखी। चोरों के बारे में सुरागरसी करने के बजाय इसको भी जांच के नाम पर टाल दिया गया। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें