फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और मजदूर 3.30 लाख ले गए, काम पर भी नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने के लिए ठेकेदार और मजदूर 3.30 लाख रुपये ले गए। इसके बाद काम पर भी नहीं आए। भट्ठा कर्मचारी जब रुपये वापस लेने गया तो उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली में बुधवार रात ठेकेदार समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी दयामित्र द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका ईंट भट्ठा है। गजरौला के कैच गांव निवासी रामआसरे सात अगस्त 2019 को उनके पास आया। कहा कि वह लेबर ठेकेदार है। चार लाख रुपये में ईंट पथाई को लेबर भेजने की बात तय हुई। काम दिसंबर 2019 से होना था। नौ अगस्त 2019 को रामआसरे और कई मजदूर आए। बयाना के तौर पर 3.30 लाख रुपये ले गए। इसके बाद दिसंबर में मजदूर नहीं भेजे। 15 दिसंबर को भट्ठे का कर्मचारी वीरपाल जानकारी करने गया तो रामआसरे ने कहा कि मजदूर नहीं आएंगे, बयाना वापस कर देंगे। दूसरे दिन 16 दिसंबर को वीरपाल रुपये लेने गया तो आरोपियों ने पीटकर भगा दिया। इसके बाद भी बातचीत चलती रही लेकिन आरोपी ने न तो लेबर भेजी और न ही रुपये लौटाए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कैच गांव निवासी रामआसरे, जोगराज, टाह पौटा गांव निवासी मोहनलाल, रामपाल, खाग पुरवा गांव निवासी अनोखेलाल, कालीचरन, जमुनाप्रसाद, दुलीराम, रामभरोसे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें