जहानाबाद(पीलीभीत)। ससुर की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में फरार दामाद सर्वेश कुमार की धरपकड़ के पुलिस प्रयास करती रह गई और हत्यारोपी ने बृहस्पतिवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसको वहां से जेल भेज दिया है। अब पुलिस उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बार नवादा निवासी 50 वर्षीय करन सिंह की चार अक्तूबर की सुबह उनके दामाद जतीपुर निवासी सर्वेश कुमार ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। उसका पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। बेटे सुशील की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की दो टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए सुरागरसी का दावा करती रहीं। हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीम बरेली समेत अन्य शहरों में दबिश देने गई, लेकिन नतीजा नहीं निकला था। पुलिस जहां गंभीरता से तलाश करने का दावा करती रही, वहीं आरोपी सर्वेश ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर जहानाबाद उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि हत्यारोपी सर्वेश न्यायालय में हाजिर हुआ था। उसको जेल भेज दिया गया है। अब उसका रिमांड लेने की तैयारी चल रही है।