फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर वाहनपुर में 83 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में मीरपुर वाहनपुर गांव के दोनेां पक्षों के 83 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने एसडीएम को रिपोर्ट भेजकर शांति भंग की आशंका में निरुद्ध लोगों में प्रत्येक को एक लाख के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि गांव मीरपुर वाहनपुर में पिछले कई वर्षों से चेहल्लुम पर शांति भंग होने की आशंका रहती है। इसी वजह से हर वर्ष चेहल्लुम पर पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के विरुद्ध निरेाधात्मक कार्रवाई की जाती है। कोतवाल ने बताया कि इसी क्रम में इस वर्ष भी चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में दोनेां पक्षों के 83 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर निरुद्ध लोगों को एक एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की है। एसडीएम सौरभ दुबे ने बताया कि निरुद्ध लोगों को पुलिस के माध्यम से नोटिस भेजकर अतिशीघ्र अपने कोर्ट में आकर जमानत कराने के आदेश दिए गए हैं। नोटिस में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि उन लोगों ने तत्काल कोर्ट में आकर जमानत नहीं कराई तो उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए जाएंगे। कोतवाली पुलिस ने एसडीएम कोर्ट द्वारा जारी किए गए नोटिस निरुद्ध लोगों को तामील करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें