फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले झुठलाती रही हजारा पुलिस, एसपी ने फटकारा तो लिखनी पड़ी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा (पूरनपुर)। हरिपुर रेंज के जंगल में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े एक-एक कर पांच राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में हजारा पुलिस का जोर घटना को झुठलाने में लगा रहा। शुरुआत में थाना पुलिस अपने अधिकारियों को भी गुमराह करती रही, लेकिन दूसरे दिन एसपी की फटकार के बाद एसओ हजारा ने बमुश्किल वाचर से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। संदिग्धता के आधार पर दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने रात में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के हरिपुररेंज के जंगल के नजदीक धनाराघाट के पास असलहाधारी 10 बदमाशों ने सोमवार सुबह एक-एक कर पांच राहगीरों से लूटपाट की थी। चंदिया हजारा वन चौकी पर तैनात वाचर गौतम, लखीमपुर खीरी के कृष्णा नगर निवासी ट्रक चालक सुबेग, शिवमंगल समेत पांच राहगीरों को बदमाशों ने जंगल में बंधक बनाकर उन्हें पीटने के बाद नकदी-मोबाइल लूट लिए थे। इसके बाद उन्हें कपड़ों से बांधकर डाल दिया था। एक अन्य राहगीर ने जब बदमाशों को सड़क पर राहगीरों को पीटते देखा तो उसने बदमाशों पर फायर भी किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद हजारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल में कांबिंग करने के नाम पर केवल तमाशा किया। पुलिस जंगल में तब गई, जब बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद वहां से निकल गए।
बदमाशों के न मिलने पर पुलिस उनकी धरपकड़ का प्रयास करने के बजाय लूट की घटना को ही दबाने में लग गई थी। उच्चाधिकारियों को भी लूट न होने की बात कहकर गुमराह किया जाता रहा। दिन भर पुलिस कार्रवाई से बचती रही और तहरीर न मिलने का बहाना कर लूट की रिपोर्ट दर्ज से बचा गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी पहले पुलिस ने पहले अधिकारियों को घटना न होने की बात कही और उनको आश्वस्त किया कि सूचना ठीक नहीं है। इधर, जब एसपी अभिषेक दीक्षित ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई न होने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार की फटकार लगाई तो वाचर गौतम से तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सुरागरसी करते हुए राधवपुरी और बैल्हा गांव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। उनसे अभी पूछताछ चल रही है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन

हरिपुर रेंज के जंगल के पास हुई लूटपाट की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। हजारा इंस्पेक्टर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। लुटेरों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है। -अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें