फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित ने की थी वृद्ध शांतिदास की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। जंगल में लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग शांतिदास की हत्या करने वाला मानसिक मंदित निकला। लकड़ी बीनने गए बुजुर्ग ने जब उसके पूछे सवालों का कोई जवाब नहीं दिया तो उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी छीन ली और हत्या कर डाली। सुरागरसी के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। सोमवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी 72 वर्षीय शांतिदास 23 जनवरी को जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसके बाद उनका शव जंगल में पड़ा मिला था। गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। एक हाथ काटकर दफन करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी। भतीजे देवदत्त से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। परिजन और ग्रामीण विवाद और रंजिश से इंकार कर रहे थे। पुलिस ने घटना को लेकर सुरागरसी की तो एक मानसिक मंदित का नाम सामने आया। उसके अक्सर जंगल में घूूमने की बात भी सामने आई। प्रकाश में आए संदिग्ध मानसिक मंदित गांव लक्ष्मनपुर गौटिया निवासी देवकीनंदन को पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में कामयाब हो गई।
इंस्पेक्टर दियोरियाकलां शहरोज अनवर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मानसिक मंदित है। 23 जनवरी जब शांतिदास लकड़ी बीन रहे थे तो आरोपी भी वहां पर था। वह शांतिदास से बातचीत करते हुए आरोपी ने कुछ सवाल किए। इस पर शांतिदास ने जवाब नहीं दिया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने शांतिदास की कुल्हाड़ी छीनकर वार कर दिया। पहले शांतिदास का बायां हाथ काटा और फिर गर्दन पर वार किया। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि हत्या का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें