फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला से बछड़े को उठा ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गभिया सहराई(माधोटांडा)। आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आबादी के इलाके में लगातार दस्तक दे रहा है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने नौजल्हा गांव में पहुंचकर प्रदीप राय के घर में घुसकर एक बछड़े को उठा ले गया। केले के खेत में ले जाकर निवाला बनाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा से सटे नौजल्हा जंगल क्षेत्र में पिछले कुछ माह से तेंदुओं की संख्या अधिक बढ़ गई है। तेंदुए जंगल से बाहर निकलकर खेतों और आबादी में लगातार चहलकदमी कर रहे हैं। वहीं कुत्तों व अन्य छोटे मवेशियों को निवाला बनाने के लिए घरों में भी पहुंच जा रहे हैं। पूर्व में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता के बाद मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन डीएफओ आदर्श कुमार ने मुख्यालय से अनुमति लेकर तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित जंगल में छोड़वा दिया था। इसके कुछ समय तक जरूर तेंदुओं को दहशत कम हुई, लेकिन बाद में चहलकदमी शुरू होते ही तेंदुओं का आतंक शुरू हो गया। वर्तमान में नर और मादा दो तेंदुओं की क्षेत्र में मौजूदगी देखे जाने का ग्रामीण दावा कर रहे हैं। गुरुवार आधी रात के बाद तेंदुआ नौजल्हा गांव में पहुंच गया। ग्रामीण प्रदीेप राय के घर में घुसकर पशुशाला में बंधे बछड़े को खींच ले गया और पास के केले के खेत में निवाला बना लिया। गहरी नींद में सो रहे परिजनों को इसकी आहट नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी हुई तो सूचना वन विभाग को दी। इसपर वनकर्मी प्रदीप कुमार, संजय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना कर तेेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
नौजल्हा क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे तेंदुए की निगरानी बढ़ाने के निर्देश वनकर्मियों को दिए गए है। अफसरों को अवगत कराया जा रहा है। दिशा निर्देश मिलते ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। - दिनेश कुमार गोयल, रेंजर बराही 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें