फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला बुजुर्ग किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। घर से खेत देखने निकले एक वृद्ध किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात भर से लापता होने के बाद दूसरे दिन उनका शव घर से पांच किलोमीटर दूर एक नाले में पड़ा मिला। शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजन ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करेली चौकी के गांव रामपुर बसंत निवासी वीरपाल (55) के नाम एक एकड़ खेती है। जिससे वो अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बुधवार की शाम को वो अपने बड़े पुत्र राजन के साथ गांव के बाहर खेत पर खाद लगाने गए थे। खेत पर कुछ समय रुकने के बाद घर जाने की बात कहकर खेत से चले आए। देर शाम जब राजन घर पहुंचा तो पिता वीरपाल को घर पर न देखकर उनके बारे में पूछा तो बताया कि अभी तक वो घर पर नहीं आए हैं। गांव और आसपास तलाश किया पर उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
बृहस्पतिवार को लोगों ने अमखड़िया के खदनियां नाले में एक शव को पड़ा देखा। जिसकी सूचना उनके परिजन व पुलिस को दी गई। जिस पर राजन व उसके परिवार आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राजन ने वीरपाल के रूप में शिनाख्त किया। वीरपाल की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। वीरपाल के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियों के शादी हो चुकी है। एक बेटे की शादी होनी है।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक और एसओ हरीशंकर वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना कर घटना संबंधी तथ्यों को एकत्र किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। इंस्पेक्टर हरीशंकर वर्मा ने बताया कि मामला निगोही बार्डर का है।
घटनास्थल पर मिले तथ्य करते हैं हत्या का इशारा
पुलिस ने मौके से कुछ दूरी पर थाना निगोही के गांव कुरैली के एक खेत से ताश के पत्ते, कच्ची शराब की बोतल, खाद्य पदार्थों को भी बरामद किया है। खेत को देखकर लगा कि पहले वहां कुछ लोगों द्वारा शराब पी गई और ताश खेले गए। वहीं कुछ जगह पर रगिश के भी निशान मिलना हत्या ओर इशारा है।
पुलिस ने थाना निगोही के गांव कुरैली में संदिग्धता पर दो घरों की तलाशी भी ली। मौके पर दोनों परिवारों का कोई सदस्य घर पर नहीं मिला। दो घरों से छानबीन की और एक मोटर साइकिल को अपने कब्जे लिया।
संदिग्ध हालत में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई है। शव को पीएम को भेजा गया है। शरीर पर कोई चोट के निशान न होने के कारण मौत को लेेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। पुलिस छानबीन कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें