फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पत्र के जरिए बैंक से 25 हजार उड़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। समाज कल्याण अधिकारी का फर्जी पत्र तैयार कर बैंक में जमा वृद्धावस्था पेंशन के साढ़े 25 हजार रुपये हड़पने की कोशिश की गई। रुपये निकालने आए युवक से पूछताछ के बाद क्योलड़िया (बरेली) के एक जालसाज का पता चल गया और उसे बहाने से बुलवाकर बैंक कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बरखेड़ा शाखा के प्रबंधक अजय कुमार अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात दिसंबर को डाक से उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक पत्र मिला। इसमें कहा गया था कि बरखेड़ा के वार्ड नंबर आठ के रहने वाले रामलाल के खाते में वृद्धावस्था पेंशन के 25,500 रुपये जमा हुए हैं। यह पेंशन 22 जनवरी 2014 से 25 अक्तूबर 2019 तक की है। जमा की गई धनराशि को खगाई गांव के कांशीराम के खाते में स्थानांतरित कर दिया जाए। पत्र का संज्ञान लेकर बैंक अधिकारियों ने 12 दिसंबर को रकम कांशीराम के खाते में ट्रांसफर कर दी। मंगलवार को खाता धारक कांशीराम के परिवार का एक युवक 25 हजार रुपये निकालने पहुंचा। बैंक अधिकारियों ने उससे बैलेंस आदि के बारे में पूछताछ की तो कुछ शक हुआ। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी से सात दिसंबर को डाक से प्राप्त हुए पत्र के बारे में तस्दीक की गई। तब जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कोई पत्र भेजा ही नहीं गया।
बैंक प्रबंधक ने इसके बाद रुपये निकालने आए व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों से संपर्क किया तो पता लगा कि कांशीराम को वृद्धावस्था पेंशन मिलती ही नहीं है। इसके बाद अफसर धोखाधड़ी को समझ गए। रुपये निकालने आए युवक से सख्ती से सवाल किए तो कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो गया। उसने बैंक अधिकारियों को बताया कि क्योलड़िया बरेली के गांव विजासिन के कुंवरपाल ने उनको फोन करके कहा था कि वह जमा की गई रकम में से 25 हजार खाते से निकालकर दे दे, पांच सौ उसके खाते में ही रहेंगे। इसी लालच में वह रुपये निकालने आया। पूरी बात पता चलने के बाद युवक से कुंवरपाल को फोन करवाकर रुपये ले जाने के बहाने बैंक बुलाकर पकड़ लिया गया। बैंक कर्मियों ने कुंवरपाल को बरखेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कई और भी हो सकते है जालसाज
पकड़े गए जालसाजी के मामले में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी कुंवरपाल ने पुलिस के पूछने पर बताया कि बैंक में भेजा गया पत्र उसने नहीं तैयार किया। वह क्योलड़िया क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति का नाम बता रहा है। उसका कहना है कि उसे सिर्फ खाते से निकाली गई 25 हजार की रकम लाने के लिए भेजा गया था। इसके एवज में उसको एक हजार मिलते। फर्जी पत्र बनाने में उसका हाथ नहीं है।
धोखाधड़ी, फर्जी अभिलेख तैयार कर इस्तेमाल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कुंवरपाल को जेल भेजा है। खाताधारक एवं अन्य की भूमिका को लेकर विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - उमेश सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें