फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नामजद समेत चार मांस तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। अमखेड़ा लखनऊ गांव में हुई पशु हत्या की घटना का बरखेड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया। नामजद दो मांस तस्करों समेत चार की गिरफ्तारी कर उनको जेल भेज दिया है। अब इस मामले में दो तस्कर फरार हैं। उनकी धरपकड़ को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अमखेड़ा लखनऊ गांव में राजकुमार के खेत में सोमवार रात मांस तस्करों ने दो गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी थी। मंगलवार सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी की ओर से तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बरखेड़ा इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने टीम बनाकर तस्करों की धरपकड़ को दबिशें दी। नतीजतन दूसरे दिन चार मांस तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसआई उस्मान खां की अगुवाई में लगाई गई टीम ने बुधवार सुबह अधकटा तिराहे से दौलतपुर गांव निवासी रईस अहमद, विशाल अहमद, अमखेड़ा गांव निवासी यूनुस और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा ने बताया कि रईस और विशाल नामजद आरोपी थे। अन्य दो के नाम प्रकाश में आए थे। चारों शातिर मांस तस्कर हैं। उनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। इन्हीं तस्करों ने सोमवार रात अमखेड़ा लखनऊ गांव में पशु हत्या की थी। दो तस्कर फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें