फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ छिपाते रहे, पीडी के निरीक्षण में खुलीं घोटले की परतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी ग्राम पंचायत संडा में करीब 50 लाख का घोटाला करने के मामले में प्रधान और सचिव को बचाने के लिए डीडीओ हर बार एक नया आंकड़ा पेश कर मामला उलझाते रहे, लेकिन अब घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे पीडी अनिल कुमार के निरीक्षण में विकास कार्यों को भेजी गई धनराशि का बंदरबांट करने की पोल खुलने से खफा पीडी ने बीडीओ को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, लेकिन इसे हवा में उड़ा दिया गया। अब इस मामले में बीडीओ पर सख्त एक्शन लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन

मामला मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत संडा का है। यहां के ग्राम प्रधान गेंदनलाल और सचिव धर्मदास वर्मा पर मनरेगा समेत कई अन्य निधियों से होने वाले कार्यों के नाम पर करीब 50 लाख का घोटाला करने का आरोप है। हालांकि डीडीओ ने हर बार अलग-अलग आंकड़े पेश कर इस प्रकरण को और उलझा दिया है। आखिर में डीडीओ ने करीब तीन लाख का घोटाला दर्शाया। लिहाजा, डीएम की सख्ती पर प्रधान गेंदनलाल को नोटिस जारी करने के साथ ही सचिव धर्मदास को पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था। इधर, पिछले दिनों पीडी डीआरडीए अनिल कुमार संडा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो घोटाले की कई परतें उधड़ गईं। सड़कों की हालत बदतर मिली। कुछ गलियों में दलदल के कारण अफसर नहीं पहुंच सके। राजीव गांधी केंद्र के सामने गली में करीब 50 मीटर सड़क की दुर्दशा से खफा पीडी अनिल कुमार ने प्रधान को चेतावनी देने के साथ ही बीडीओ सर्वेश कुमार को शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, लेकिन बीडीओ ने इसे हल्के में लिया। पीडी का आदेश ही हवा में उड़ा दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को पीडी डीआरडीए अनिल कुमार ने बीडीओ की फटकार लगाई। साथ ही रोड का निर्माण शीघ्र नहीं कराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें