फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस का यूटर्न, कार्रवाई को टाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नामचीन होटल में बरात में की गई हर्ष फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कराकर जल्द असलहा जब्त करने का दावा करने वाली पुलिस ने अचानक यूटर्न ले लिया है। जिस वीडियो को देखने के बाद आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे, पुलिस ने अब उसी वीडियो को संदिग्ध बता दिया है। अग्रिम कार्रवाई भी वीडियो की जांच कर एक्सपर्ट की रिपोर्ट मिलने तक टाल दी गई है। इसे भले ही अधिकारी साक्ष्य पुख्ता करने की कार्रवाई बताएं, मगर चर्चाएं कुछ और ही हैं।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहा के पास सिल्वर लीफ होटल में 26 फरवरी की रात एक बरात के दौरान लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग की गई थी। सप्ताह भर बाद इसका वीडियो वायरल होने पर अफसरों ने तेजी दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसमें होटल मालिक, मैनेजर और आयोजक आरोपी बनाए गए थे। कुछ दिन बाद विवेचना में बुलेट एजेंसी के मालिक राकेश शंखधार, उनकी पत्नी संगीता और बेटे शिवम का नाम खोल दिया गया था। पुलिस ने असलहा जब्त करने के लिए प्रतिष्ठान और मकान पर नोटिस भी चस्पा किए थे। अब इस मामले में अचानक पुलिस का रुख नरम पड़ गया है। अब वायरल वीडियो को ही सवाल उठा दिए हैं। इसकी जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई को गति दी जाएगी।
इस पूरे मामले की गहनता से मॉनिटरिंग एएसपी कर रहे हैं। होटल से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सके। ऐसे में वायरल हुए वीडियो की जांच कराना आवश्यक है। विवेचक को लेकर उठ रहे सवालों की भी पड़ताल कराई जाएगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें