फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभिंयता ने आमान परिवर्तन कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से आए मुख्य अभियंता ब्राडगेज प्रदीप कुमार ने पीलीभीत-बीसलपुर रेल मार्ग पर किए गए आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को सप्ताह भर के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर रेल मार्ग पर किए गए आमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। पिछले माह सीआरएस निरीक्षण भी हो चुका है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक इस रुट पर ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी छिटपुट काम चल रहा है। इधर बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से आए मुख्य अभियंता ब्राडगेज प्रदीप कुमार ने विशेष सैलून से पीलीभीत से बीसलपुर और शाहबाजपुर तक किए गए आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पटरियों के अलावा पुल-पुलियों का भी गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कुछ कमियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों को सप्ताह भर के भीतर अधूरे पड़े कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान रेल पथ निरीक्षक ब्रॉडगेज रियाज अहमद, अभियंता ब्राडगेज विपुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें