फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग डालने को लेकर जमुनी चौराहा पर विवाद बातचीत से निपटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। होली पर राहगीर पर रंग डालने को लेकर जमुनी चौराहा पर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीछे से पहुंचे कुछ व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए गुस्सा जताया। कोतवाल ने बातचीत कर लोगों को शांत कराया और पकड़े गए युवक को भी छोड़ दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को होली का असर सड़कों पर दिखाई दिया। सुबह से ही बच्चे रंग खेलना शुरू हो गए। जमुनी चौराहा पर दुकानों के बाहर व्यापारियों के बच्चे रंग खेल रहे थे। बताते हैं कि इस बीच एक राहगीर के ऊपर रंग डाला गया तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने रंग खेल रहे बच्चों की डांट दिया। इस पर पास में ही मौजूद पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद कई व्यापारी और स्थानीय लोग इकट्ठा होकर कोतवाली आ गए। वहां कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी से बातचीत की। इस दौरान पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कोतवाल ने उनकी बात सुनी और फिर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। मिल-जुलकर पर्व मनाने की बात कही। इस पर भीड़ भी शांत हो गई। इसके अलावा चावला चौराहा, जाटो चौराहा, रंगीलाल चौराहा पर रंग डालने को लेकर राहगीरों की कहासुनी हुई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि रंग डालने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। उसको शांत करा दिया गया है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी रंग डालने पर राहगीर और होरियारों के बीच छिटपुट कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें