फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर, इंतजाम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धुलेंडी को सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसर अलर्ट हैं। एक दिन पूर्व ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया था। सोमवार से सभी प्वाइंटों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। होलिका दहन के साथ ही गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। होली के नाम पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि चार जोन और 14 सेक्टर में सुरक्षा बांटी गई है। 18 मजिस्ट्रेट, 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 288 प्वाइंटों पर पुलिस तैनात की गई है। संवेदनशील प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त रहेगी। अगर कोई होली के नाम पर हुड़दंग करता मिलता है तो सख्ती से निपटा जाएगा। माहौल खराब करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को भ्रमण पर रखा जाएगा। हर सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। मातहतों को गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक दिन पूर्व लाल रोड पर रंग खेलने की जगह को लेकर विवाद सामने आया था। उसको बातचीत कर निपटाया गया है। एहतियातन विवादित स्थल पर भी पुलिस बल लगाया है।
संवेदनशील इलाके
शहर के मोहल्ला देशनगर, होली चौराहा, कमल्ले चौराहा, जाटो वाला चौराहा, रंगीलाल चौराहा, सुनगढ़ी क्षेत्र का मोहल्ला सुनगढ़ी, नखासा, लाल रोड, काला मंदिर, गांव चिड़ियादाह, नौगवां पकड़िया, गौहनिया, कुकरीखेड़ा, बिसेन, शाही, सुंदरपुर, जंगरौली समेत कई अन्य गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें