फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिले गोवंशीय पशुओं के अवशेष, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। मूसेपुरकलां गांव में सक्रिय हुए तस्करों ने दो गोवंशीय पशुओं की हत्या कर दी। खेत में अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर नाराजगी जताई। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुरकलां गांव निवासी जानकी प्रसाद खेती करते हैं। उनका खेत गांव में माला नदी के पास है। सोमवार रात गोमांस तस्करों ने दो आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने के बाद जमुना प्रसाद के खेत में ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद मांस तस्करी को साथ ले गए। मंगलवार सुबह गांव का धर्मवीर समेत अन्य लोग खेत की तरफ पहुंचे। उनकी नजर गोवंशीय पशु के अवशेष पर पड़ी तो गोहत्या का शोर मच गया। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी, करोड़ चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। ग्रामीणों ने गोहत्या की घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ ने आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का परीक्षण कराया गया तो वह गोवंशीय पशु के होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अवशेष नजदीक में ही आदेश कुमार के खेत में दफन करा दिए। धर्मवीर से तहरीर लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अब पुराने तस्करों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
हिंयुवा ने चौकी पुलिस पर उठाए सवाल
मूसेपुरकलां गांव में गोहत्या के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। 25 जनवरी और 31 जनवरी को भी गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। ऐसे में मंगलवार सुबह हुई घटना का पता लगते ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। उन्होंने थाना बरखेड़ा पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन दिया। इसमें सिलसिलेवार हो रही घटनाओं में कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का अंदेशा जताया। साथ ही चौकी पुलिस की ओर से गश्त के नाम पर बरती जा रही लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने 24 घंटे में घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, महामंत्री अनूप जायसवाल, राहुल वर्मा, शिव कुमार समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन

मूसेपुरकलां गांव के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे, उनको परीक्षण के बाद दफना दिया है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोमांस तस्करों का पता लगाने के लिए सुरागरसी करा रहे हैं, सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें