फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में 21455 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 1817 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा मंगलवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं। वहीं सुरक्षा को किए गए इंतजाम भी पस्त नजर आए। अधिकतर केंद्रों पर पुलिस आधा घंटे देरी से पहुंची। पहली पॉली में हुए हाईस्कूल के हिंदी परीक्षा में 21455 परीक्षार्थी उपस्थिति, जबकि 1817 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में हुए इंटरमीडिएट के पेपर में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

64 केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल का हिंदी का पेपर सुबह आठ से सवा 11 बजे तक हुआ। परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह सात से बजे शुरू हो गए। कइयों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए उनके अभिभावक भी आए। सवा सात बजे से परीक्षार्थियों को मुख्यद्वार पर तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया। हिंदी के पेपर में 12124 छात्र और 9331 छात्राएं उपस्थिति रहीं, जबकि 1279 छात्र और 547 छात्राएं गैरहाजिर रहे। जीजीआईसी कॉलेज के बाहर फोटो स्टेट की दुकानें खुली रही। निरीक्षण को आए अफसरों ने इससे निगाह फेर ली। सचल दल वाहन की व्यवस्था सही समय पर न होने से परेशान रहा। नकल विहीन परीक्षा कराने को ड्रमंड कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। बोर्ड के उपसचिव कांता प्रसाद ने वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, एच.के नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जहानाबाद, उमाशंकर इंटर कॉलेज रम्पुरा मिश्र का निरीक्षण किया। इधर, शहर में सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और डीआईओएस संत प्रकाश ने केंद्रों पर जाकर हालात परखे। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई।
कुछ प्रश्नों को छोड़कर बाकी प्रश्नपत्र आसान था। इसको हल करने में ज्यादा दिक्कत नही आई। साल भर जो तैयारी की थी, उसमें से ही प्रश्न आए हैं। - नेहा कुमारी, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन

मिलान के बाद सबसे पहले प्रश्नों को रीड किया। इसके बाद प्रश्न हल किए। आसान प्रश्नपत्र होने की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - प्रियंका कुमारी, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें