फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा, पांच को सीज कर लगाया 1.75 लाख जुर्माना

विज्ञापन
मालवाहक वाहन के कागज देखते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार को परिवहन, पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पांच ओवरलोड वाहनों को सीज करते हुए करीब 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इससे वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों में हलचल रही।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, अमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में शनिवार को उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। सितारगंज से अमरिया आ रहे तीन बड़े माल वाहनों की जांच में वे निर्धारित क्षमता से 10 टन, 18 टन व 22 टन अधिक भार ले जाते मिले।
नियमों के उल्लंघन पर तीनों वाहनों को सीज कर लगभग एक लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बीसलपुर क्षेत्र में दो अन्य ओवरलोड वाहन सीज किए गए, जबकि एक वाहन का चालान किया गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा, सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें