फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएल टूर्नामेंट कल  से, तैयारी हुईं पूरी

Thu, 07 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में नौ अप्रैल से शुरू होने वाले पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) के लिए एक समारोह में ट्राफी और जर्सियों का अनावरण हुआ। टीमों का चयन किया गया। टीम मालिकों ने खिलाड़ियों के चयन के लिए बोली लगाई। सर्वाधिक महंगा खिलाड़ी रिछा का मोहम्मद शोएब रहा, जिसे नौ हजार प्वाइंटस में किंग्स इलेवन पूरनपुर ने खरीदा। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों के तीन दिन हुए ट्रायल के बाद बुधवार की शाम को स्वामी एजूकेशनल डिग्री कॉलेज में समारोह में स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक भजन सिंह और प्रबंधक गुरुभाग सिंह ने ट्राफी और जर्सियों का अनावरण किया। आठों टीमों के आनर्स की टेबिलों पर 25-25 हजार के प्वाइंट्स टोकन पहुंचाए गए। प्रोजेक्टर पर 435 खिलाड़ियों को बारी-बारी दर्शया गया। आनर्स ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई। खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी रिछा का मोहम्मद शोएब खां रहा, जिसे नौ हजार प्वाइंटस टोकन में खरीदा गया। साढ़े सात हजार की बोली बरेली के अजय गौतम, लखीमपुर खीरी के गोला के अमृत दीक्षित, पूरनपुर के गुलमदार खान, छह हजार खुटार के प्रिंसप्रीत सिंह, पांच हजार पूरनपुर के अरुण सरकार पर बोली लगी। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सोलह खिलाड़ियों का चयन लाटरी सिस्टम से किया गया। दो-दो खिलाड़ी प्रत्येक टीम को दिए गए। स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरभाग सिंह ने बताया कि चयन के बाद खिलाड़ियों की सूची डिग्री कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। प्रतियोगिता नौ अप्रैल से शुरू होगी, जिसका शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर करेंगे। उन्होंने बताया कि टीमों के मैचों की समय सारणी बना ली गई है। संचालन नीरज यादव, हरदीप सिंह, सुमित शर्मा ने किया। आयोजक अमन वर्मा ने सभी टीमों के चयन पर आभार जताया।

किस पूल में कौन रही टीम
पूल ‘ए’ मेें पूरनपुर चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन पूरनपुर, सुपर किंग्स और नाइट पैंथर्स। पूल ‘बी’ में पूरनपुर रायल्स, सनराइजर्स पीलीभीत, लाइंस ऑफ पूरनपुर, ब्लू टाइगर्स को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें