फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्रवाई के आश्वासन पर भाकपा का धरना खत्म

Fri, 30 Jun 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस के एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देने पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में चल रहा बेमियादी धरना खत्म कर दिया। वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ता अपने साथी गांव चौसरा निवासी रामदेव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में बुधवार से रामलीला मैदान में बेमियादी धरने पर बैठ गए थे। रामदेव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पुत्र संतोष को पांच जून को परिवार की ही एक महिला ने जहर दे दिया था। संतोष की इलाज के बाद बमुश्किल जान बची थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर रामदेव की तहरीर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इससे आश्वस्त होकर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। वार्ता के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंंक भी हुई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि धरना खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें