पूरनपुर तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता । संवाद
पूरनपुर। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर में भाकपा माले नेता पर जिला बदर की कार्रवाई, गाजीपुर, आजमगढ़, सीतापुर में पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने का विरोध कर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हबीबउर रहमान को सौंपा।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने विचार रखे। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को संबोधित एक अन्य ज्ञापन में पात्रों को ही आवास दिलाने की मांग भी गई। ज्ञापन पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम, भाकपा माले के ब्लाॅक सचिव देवीदयाल के भी हस्ताक्षर हैं।