फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुठभेड़ के बाद लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
पूरनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस दौरान हुई फायरिंग में एक गोली असलम के पैर में भी लगी। दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए जाने का दावा भी किया गया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब 12:15 बजे कलीनगर रोड पर गांव अमरैयाकलां के पास की है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि रात को गांव अमरैयाकलां के समीप लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों की सूचना मिली। टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर बदमाशों को ललकारा गया। इस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने भी बचाव में फायरिंग की। एक गोली शेरपुरकलां निवासी असलम के दाहिने पैर में लगी। असलम के अलावा उसके साथियों शेरपुरकलां निवासी सुलेमान, नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कामिल उर्फ मुरादी को भी गिरफ्तार किया गया। घायल असलम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तीनोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। सुलेमान के खिलाफ पहले से तीन, असलम के खिलाफ दो, कामिल के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें