फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकपा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद रामलीला मैदान पर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद जुलूस बनाकर नगर में घूमे। जुलूस निकालने के बाद कार्यकर्ताओं रामलीला मैदान पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में पार्टी के जिला मंत्री भीमसेन शर्मा, लक्ष्मी देवी ,दिगंबर देव, रामचंद्र, गुड्डी देवी, बालक राम, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, छोटेलाल और महेंद्र पाल समेत 85 कार्यकर्ता शामिल हैं। नेतृत्व कर रहे भीमसेन शर्मा ने बताया कि आंदोलन तहसील कार्यालय, बीसलपुर ब्लॉक कार्यालय ,बरखेड़ा ब्लाक कार्यालय ,बिलसंडा ब्लॉक कार्यालय, उप निबंधक कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय और चकबंदी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म कराने, अघोषित विद्युत कटौती खत्म करने, गांव किशनपुर और मोहम्मदपुर के नालों की सफाई करवाने की मांगों को लेकर शुरू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें