फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हड़ताल टली तो मिली राहत, दिनभर बैंकों में उमड़ी भीड़

Tue, 29 Sep 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर की एक बैंक में कामकाज करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की ओर से सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। रविवार देर रात हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने के बजाय बैंकों में कामकाज किया। इससे बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहीं और दिनभर बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी। इसके तहत सोमवार से तीन दिन तक बैंक बंद रखने का अल्टीमेटम दिया गया था। हड़ताल होने की स्थिति में लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से लेनदेन, चेक निस्तारण, नकदी जमा-निकासी समेत अन्य काम प्रभावित होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रविवार देर रात हुई वार्ता के बाद हड़ताल टाल दी गई। सोमवार सुबह कर्मचारी निर्धारित समय पर बैंकों में पहुंचे और सामान्य तरीके से कामकाज शुरू किया। हड़ताल टलने की जानकारी के बाद उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली। सोमवार को बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखाई दी। लोग नकदी जमा करने, निकालने, पासबुक अपडेट कराने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे। बैंकों में कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के काम निपटाए। हड़ताल नहीं होने से तीन दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति भी टल गई। एलडीएम आशुतोष वर्मा ने बताया कि हड़ताल टल गई है। सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें