फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीडीओ और गोदाम  प्रभारी का जवाब-तलब

Thu, 07 Jul 2016 11:05 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरखेड़ा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी मिलने के मामले में डीपीओ ने सीडीपीओ और गोदाम प्रभारी का जवाब-तलब किया है, लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा में पुष्टाहार वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर डीपीओ राजकपूर और बरखेड़ा के बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने गत माह परियोजना कार्यालय के गोदाम पर छापा मारा था। छापे के दौरान गोदाम प्रभारी नदारत थे, उनके स्थान पर एक प्राइवेट कर्मचारी कार्यकत्रियों को पुष्टाहार के बैग वितरित कर रहा था। अधिकारियों ने बांटे गए पुष्टाहार को वाहनों से उतरवाकर गोदाम में रखवा दिया था और अभिलेख कब्जे में लेकर गोदाम को सील कर दिया था। बाद में गोदाम में रखे पुष्टाहार की जांच को इसका वितरण बाल विकास पुष्टाहार एवं बरखेड़ा ब्लाक कार्यालय के दो बाबुओं की देखरेख में संयुक्त रूप से कराया गया। सूत्रों की मानें तो वितरण में पुष्टाहार कम पाया गया था। इस पर डीपीओ ने सीडीपीओ जैबुल निशा एवं गोदाम प्रभारी चंद्रप्रकाश को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा था, लेकिन नोटिस को 10 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी ने भी जवाब नहीं दिया है। इस बावत जानकारी करने पर डीपीओ राजकपूर ने बताया कि जवाब मांगा गया है। यदि ईद के अवकाश के बाद जवाब नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें