फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाती नीलगाय को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। जंगल से बाहर निकलकर खेतों व किसानों के घरों की सीमा में कई दिनों से उत्पात मचा रही नील गाय को शनिवार को वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। नील गाय के पकड़े जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि नीलगाय अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर गांव की सीमा करीब एक दर्जन से अधिक घरों के अंदर घुसकर उत्पात मचा रही थी। परिजनों को दौड़ाने के साथ फसलों को भी जमकर नुकसान पहुंचा रही थी। इसको लेकर परेशान ग्रामीणों ने कई बार विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई अमल नहीं हो सका था। इधर शनिवार को वन एवं वन्यजीव प्रभाग के रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। पशु चिकित्सक डॉ. सुनील राठौर ने नीलगाय की घेराबंदी कर ट्रैंकूलाइज कर कब्जे में लिया। रेंजर ने बताया कि नील को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें