पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने बीसलपुर क्षेत्र की एक युवती की ओर से दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें चौसरा गांव निवासी अतुल कुमार, दिनेश कुमार, गुड्डी देवी, शिखा, संजीव कुमार और चार अज्ञात को आरोपी बनाया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी एक युवक से प्रेमप्रसंग था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। जून 2018 में युवक ने उसे बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन पर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। फिर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक हालत में फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। फिर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत करने को कहा तो आरोपी के परिवार वालों ने शादी को हामी भर दी। फिर 30 अप्रैल को गोद भराई की रस्म की। इसमें सभी परिवार वाले शामिल हुए। मगर बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। मारपीट भी आरोपियों ने की। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।