फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: आंधी में उड़ी टिनशेड दंपती के पेट में जा घुसी, दोनों की हालत नाजुक

Thu, 04 Jun 2026 06:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांड इलाके में बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी में उड़ी टिनशेड सड़क से दंपती के पेट में जा घुसी। इस हादसे में मनदीप सिंह (35) और उनकी पत्नी रमनदीप कौर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल महिला का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आंधी में उड़ी टिनशेड मार्ग से गुजर रहे दंपती के पेट में जा घुसी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन दोनों को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उत्तराखंड के नानकमता निवासी मनदीप सिंह (35 वर्ष) अपनी पत्नी रमनदीप कौर (30 वर्ष) के साथ बाइक से पूरनपुर-खटीमा मार्ग होकर पूरनपुर जा रहे थे। डगा पुल के पास पहुंचने पर अचानक आंधी चलने लगी। बारिश भी हुई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बारिश से बचने के लिए दंपती डगा पुल के निर्माण के लिए डाली गई टिनशेड के नीचे आकर खड़े हो गए। इस दौरान अचानक तेज हवा के साथ टिन उड़ी, दोनों उसकी चपेट में आ गए। 

पेट में टिन घुसने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुटे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि टिन शेड की चपेट में आकर दोनों घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें