फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय, ‘बॉ’ स्कूलों के  बच्चों ने पेश किए मॉडल

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बीआरसी में लगा विज्ञान गणित प्रदर्शनी मेला
विज्ञापन

- विजेता प्रतिभागी किए गए सम्मानित
 सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में लगे विज्ञान गणित प्रदर्शनी और मेले में विद्यार्थियों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। 
ब्लाक संसाधन मरौरी परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने दीप जलाकर किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने गीत, नाटक, डांस आदि कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। इस दौरान जिले के सभी बॉ स्कूलों और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित अपने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिला समन्वयक समेत अन्य शिक्षकों ने मॉडलों का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल ने परिणाम की घोषणा की, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरखेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बीसलपुर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ललौरीखेड़ा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरखेड़ा व कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगरक्षेत्र के बच्चों ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षक चंद्रपाल गंगवार, अनुज कुमार, कुलदीप सक्सेना, संजीव मिश्रा, मीनाक्षी आर्य, उमेश, वॉर्डन कहकंशा परवीन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें