फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बस मिली नहीं... टेंपो चालक ने 20 सवारी बैठाकर भरा हाईवे पर फर्राटा

विज्ञापन
पीलीभीत में शुक्रवार की रात शहर के छतरी चौराहे के पास टैम्पो में इस तरह भरी सवारी।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन निगम के अधिकारियों और बस चालकों की हीलाहवाली का फायदा डग्गामार वाहन चालक उठा रहे हैं। सात की जगह 18 से 20 सवारियों को बैठाकर हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। वाहनों की छत पर सामान भी लादा जा रहा है। काफी इंतजार के बाद भी बस न मिलने पर यात्री डग्गामार वाहनों से जोखिम के बीच सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 9:30 बजे छतरी चौराहा पर 30 से अधिक यात्री खड़े थे। किसी को न्यूरिया तो किसी को टनकपुर जाने वाली बस का इंतजार था। यात्रियों ने बताया कि करीब दो घंटे से कोई बस नहीं आई है। इधर-उधर भटकने के बाद भी कोई वाहन नहीं मिला है।
इसी समय एक टेंपो आया। सात सवारियों की क्षमता वाले टेंपो में चालक ने पहले से ही 12 सवारियों को बैठा रखा था। छतरी चौराहा पर बच्चों समेत आठ सवारियों को बैठाया और चलता बना। टेंपो की छत पर काफी सामान भी रखा था।
विज्ञापन

रात के समय हाईवे पर क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रहा चालक यात्रियों की सुरक्षा से बेपरवाह दिखा। इसी समय एक अन्य डगामार वाहन चालक भी करीब 18 सवारियों को बैठाकर ले गया। छोटे बच्चों ने भी पीछे सीट के पास खड़े होकर सफर किया।



-
ओवरब्रिज के नीचे और असम चौराहा पर टूटते हैं नियम
जिले में यातायात नियमों का पालन सिर्फ कागजों पर हो रहा है। यातायात माह में भी सड़कों पर नियम तोड़े जा रहे हैं। डग्गामार वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलते हैं। पुलिस चौकी और थानों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं की जाती। शहर के असम चौराहा पर तो वाहन चालक पुलिस चौकी के सामने से ही यात्रियों को पीछे लटका कर गुजरते हैं। शनिवार की दोपहर मंडी समिति से पहले ओवरब्रिज के नीचे से कई टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर फर्राटा भरते दिखे।

क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलने के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज भी जहानाबाद क्षेत्र में कुछ वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
-वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

पीलीभीत में शुक्रवार की रात शहर के छतरी चौराहे के पास टैम्पो में इस तरह भरी सवारी।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत में शुक्रवार की रात शहर के छतरी चौराहे के पास टैम्पो में इस तरह भरी सवारी।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें