फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव का पता लगाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के साथ ही दुष्प्रभाव का पता लगाने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। शासन से निर्देश मिलने पर इसके लिए विशेष टीम गठित की जा रही है। यह टीम वैक्सीन लगवाने वालों की सेहत की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार, जनवरी तक वैक्सीन आने की उम्मीद है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड स्टोर बनाए गए हैं। जनपद स्तर पर तीन रेफ्रीजरेटर भी शासन से मिले हैं।
इसी क्रम में अब एक विशेष टीम भी गठित हो रही है, इस टीम में पैथेलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, कॉर्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन को शामिल किया गया है। वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों पर दुष्प्रभाव की निगरानी करेगी। जिनको भी वैक्सीन लगेगी, उनकी सेहत की करीब 20 दिनों तक जानकारी ली जाएगी, ताकि उसका प्रभाव का पता लग सके। अगर कोई परेशानी आती है तो तत्काल उसे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि वैक्सीनेशन से होने वाले दुष्प्रभाव से जुड़ी जानकारी के लिए टीम बनाई जा रही है। यह टीम टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें