फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंच जाएंगी कोरोना वैक्सीन की 9720 वायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण का दंश झेलते हुए 10 महीने बीत चुके हैं, इससे निपटने के लिए तैयार की गई वैक्सीन का इंतजार खत्म होने को है। 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए शासन ने कोविशील्ड वैक्सीन की 9720 वायल जनपद के लिए जारी कर दी हैं। इस दौरान भेजी गई मांग से दस फीसदी वैक्सीन अधिक आएगी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि मंडल से जनपद के लिए वैक्सीन जारी की जाएगी। बृहस्पतिवार शाम तक वैक्सीन जनपद में आ जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के पहले चरण में 7963 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिमांड शासन को भेज गई थी। प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी को देश भर में टीकाकरण शुरू होने का एलान किया है। दिल्ली से वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ पहुंचने के साथ बरेली और मुरादाबाद भी पहुुंच चुकी है। यहां से मंडल के अन्य जिलों को सप्लाई दी जाएगी। शासन ने पहली खेप के रूप में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन की 9720 वायल जनपद के लिए जारी की हैं। सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की एक पेटी में 1200 वायल हैं। इस हिसाब से जनपद को आठ पेटी से अधिक वैक्सीन वैन से भेजी जाएगी। वैक्सीन को पुलिस बल के साथ कड़े इंतजाम में भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 14 जनवरी की शाम तक वैक्सीन जनपद में पहुंच जाएगी।
टीमों को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण
टीकाकरण के लिए टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 16 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए बुधवार को पुराने जिला अस्पताल की अर्बन पीएचसी में एएनएम को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने पहले एक वीडियो के माध्यम से उन्हें दिखाया कि टीकाकरण किस तरह से किया जाएगा। एएनएम को बताया गया कि एक वायल में दस डोज होंगी। एक व्यक्ति को .5 एमएल की डोज दी जाएगी। टीकाकरण में किसी तरह की कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

शासन की ओर से वैक्सीन की संख्या जारी कर दी गई है। इसके रखरखाव और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। 14 जनवरी को वैक्सीन पहुंचने की पूरी उम्मीद है। साथ ही टीकाकरण के लिए टीम को तीसरी बार फाइनल प्रशिक्षण दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाएं। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें