फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल लेने से बरेली आईवीआरआई ने किया इंकार तो लखनऊ भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बरेली आईवीआरआई में भेजे जा रहे सैंपल का परीक्षण करने से वहां के स्टाफ ने किटें न होने के कारण हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आईवीआरआई में सैंपल लेने से मना करने के बाद सैंपल लखनऊ में राम मनोहर लोहिया अस्पताल की लैब भिजवाए गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने के बाद लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक पीलीभीत से बरेली आईवीआरआई में सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे थे। मगर, रविवार को बरेली आईवीआरआई ने सैंपल लेने से मना कर दिया। आईवीआरआई में 250 से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी थी। बताया जाता है कि आईवीआरआई में किट समाप्त होने के कारण सैंपल लेने से मना किया गया है, क्योंकि जांच करने वाली किटें पर्याप्त मात्र में उपलब्ध नहीं हैं। कोरोना संक्रमितों के सैंपल का परीक्षण न हो पाने पर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बरेली आईवीआरआई से 250 और बाकी 150 को मिलाकर 400 सैंपल लखनऊ भिजवाए हैं।
इंमरजेंसी में ट्रूनेट मशीन से होगा सैंपल
बरेली के आईवीआरआई में सैंपल का परीक्षण न हो पाने से जिला अस्पताल को मिली ट्रूनेट मशीन से उसका परीक्षण किया जाएगा। अगर कोई आकस्मिक मामला होगा तो ट्रूनेट मशीन से उसकी जांच कराई जाएगी। ताकि पता चल सके कि में कोरोना के लक्षण हैं या नहीं।
विज्ञापन

आईवीआरआई में किट समाप्त होने के कारण सैंपल जांच के लिए नहीं लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट में देरी न हो, इसलिए सैंपल लखनऊ भेज दिए गए है। किट की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि सैंपल की रिपोर्ट जल्दी उपलब्ध हो सके। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें