फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से छुट्टी पाए लोगों को घर जाने के लिए नहीं मिले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब तक संक्रमितों के परिवार के लोगों को एंबुलेंस से ही क्वारंटीन सेंटर भिजवाया गया। अभी तक एंबुलेंस मरीजों को उनके घर से लाने और ठीक होने पर ले जाने का काम करती थी। मगर, एंबुलेंस कर्मियों की मांग पूरी न होने पर अब चालकों ने ऐसे लोगों को वापस छोड़ने से मना कर दिया। ठीक होने वाले संक्रमितों के परिवार कई घंटे तक परेशान होते रहे। 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर ठीक होने वाले कई संक्रमितों के परिवार वाले अपने निजी वाहन से घर गए। कुछ को पैदल ही घर जाना पड़ा।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से बुधवार को पूरनपुर के 11 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वह वाहन के इंतजार में घंटों खड़े रहे। जब वाहन नहीं आया तो निजी वाहन किराए पर घर के लिए रवाना हुए। दरअसल 108 एंबुलेंस चालकों ने कोरोना मरीजों को वापस छोड़ना बंद कर दिया है। पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में मिले संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बुधवार को 11 लोगों को अग्रवाल सभा क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि सरकारी वाहन आएगा और उन्हें घर तक ले जाएगा। इस इंतजार में कोविड से जंग जीतने वाले मरीज काफी देर तक वहां खड़े रहे। जब वाहन नहीं आया तो सभी क्वारंटीन सेंटर से बाहर आ गए और निजी वाहन किराए पर घर के लिए रवाना हुए।
शासन स्तर से ही एंबुलेंस को वापस छोड़ने से मना कर दिया है। इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन को बताया गया। डीएम ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है, इसके तहत यदि कोई गरीब है तो उसे सरकारी वाहन से घर भेजा जाएगा। बाकी लोगों को अपने आप ही वाहन की व्यवस्था करके जाना होगा। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें