फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली आईवीआरआई लैब ने फिर 20 सैंपल खराब बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना काल में शासन सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने की बात कह रहा है, वहीं बरेली आईवीआरआई से दूसरी बार भी स्वास्थ्य विभाग से भेजे गए 20 सैंपल खराब बताकर वापस भेज दिए गए। आईवीआरआई ने दोबारा जांच कराकर सैंपल लैब में भेजने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर असमंजस में है कि उसके सैंपल लखनऊ और बरेली आईवीआरआई दोनों जगह जांच के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक लखनऊ लैब से कोई भी सैंपल खराब नहीं बताया गया, आईवीआरआई से सैंपल क्यों खराब बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने 600 सैंपल लेकर बरेली आईवीआरआई लैब में जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को आईवीआरआई ने सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को फोन पर जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए 600 सैंपल में 20 खराब हैं। वह सैंपल दोबारा भेजें। हालांकि 20 सैंपल किसके हैं, उन मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग को बरेली आईवीआरआई लैब से नहीं मिली है। 15 दिन पहले भी बरेली आईवीआरआई ने 161 सैंपल खराब बताकर वापस भेज दिए थे। सीएमओ का कहना है कि आईवीआरआई में ही सैंपल की जांच गलत तरीके से की जा रही है। इसलिए सैंपल खराब निकल रहे हैं। कई कई दिनों के बाद वहां सैंपल की जांच होती है। इसीलिए वे खराब हो जाते हैं। सीएमओ इसे लेकर शासन में पत्राचार कर मामला संज्ञान में लाना चाहती हैं। उनका कहना है कि सिस्टम की लापरवाही से कोरोना संक्रमितों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें