फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम बेहाल: जांच रिपोर्ट के लिए सीएमओ दफ्तर मे घंटों भटकता रहा संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही अब सैँपल करने वाले और उनके परिवार वालों के साथ ही आसपास के लोगों पर भी भारी पड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग से अब सैंपल कराने वालों को जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं हो पा रही है। इधर, होम आइसोलेट शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को भी जानकारी देना बंद कर दिया है। इन समस्याओं के बाद भी अभी तक न तो स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट की जानकारी संबंधित को देने की कोई कवायद की है, न सेहत विभाग की ओर से इसके लिए किसी को नामित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की 21 जुलाई की आई जांच रिपोर्ट की जानकारी संक्रमित मरीजों को नहीं पता चली। इसके लिए लोग सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में भी उन्हें जांच रिपोर्ट पीलीभीत की वेबसाइट पर अपलोड करने की बात कहकर टहला दिया जाता है। सैंपल की जांच रिपोर्ट न बताने का परिणाम यह निकला कि 21 जुलाई को सैंपल देने वाले अपनी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला मोहम्मद वासिल का एक युवक पॉजिटिव होने के बाद भी अपने रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों से मिलता जुलता रहा। जब युवक के संक्रमित होने की जानकारी हुई तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
कोरोना की हर समय की अपडेट देने की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना शाम को इस बारे में मीडिया को जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से किसी को नामित किया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट को पीलीभीत की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। कार्यालय में आने वाले लोगों को भी जानकारी दी जाती है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें