पीलीभीत। दो पुलिस कर्मियों समेत 18 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। राहत की बात यह है कि एंटीजन किट की जांच से संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। एंटीजन किट से मात्र चार कोरोना संक्रमित ही निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों की तलाश में जुटी है।
शनिवार को बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में कोतवाली के दो सिपाहियों की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लैब से आई जांच रिपोर्ट में शहर के राजाबाग कॉलोनी, लोधी धर्मशाला, मोहल्ला सुनगढ़ी, नकटादाना चौराहा में एक-एक और मोहल्ला वशीर खां मेें दो कोरोना पॉजिटिव निकले। बरखेड़ा में तीन, बिलसंडा और बीसलपुर में एक-एक, पूरनपुर में सुल्तानपुर में दो और शिवनगर में एक कोरोना संक्रमित मिला। एंटीजन किट से हुई जांच में सिर्फ पूरनपुर में एक गर्भवती महिला समेत चार कोरोना संक्रमित केस निकले। संवाद