फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर और चेयरमैन के नाती समेत 53 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के दो चर्चित डॉक्टर और बिलसंडा चेयरमैन के सात माह के नाती समेत 53 कोरोना नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित डॉक्टरों को होम आइसोलेट कर उनके अस्पतालों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। अन्य संक्रमितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के जामा मस्जिद के पास स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर और शुगर फैक्टरी रोड स्थित नर्सिंग होम के डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट करते हुए इनके अस्पतालों को सैनिटाइज कराया। फिर दोनों नर्सिंग होम को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इनके अलावा शहर के सुरभि कॉलोनी, निरजंन कुंज कॉलोनी में एक-एक और मोहल्ला नखासा में दो, मोहल्ला साहूकारा, सराय खां, मस्जिद पठानी, कोतवाली, रामबिहार कॉलोनी, पुलिस लाइन, फैजुल्ला खां, तहसील कैंपस, नई बस्ती और निरजंन कुंज कॉलोनी में एक-एक, मरौरी ब्लॉक में थाना न्यूरिया, थाना गजरौला,ललपुरिया, न्यूरिया हुसैनपुर और जिरौनिया में एक-एक, बीसलपुर में त्रिलोकीपुरम कॉलोनी, हबीबउल्ला खां, बिलसंडा में वार्ड नंबर सात और दो में एक-एक, बरखेड़ा में बिचपुरी में दो, पूरनपुर और अमरिया में एक-एक, चिड़ियादाह, नखासा, दुर्गा प्रसाद, सिविल लाइन साउथ, ग्यासपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले। बुधवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बिलसंडा के नगर पंचायत चेयरमैन के नाती समेत कस्बे में 13 मरीज पॉजिटिव आए। इसके आलवा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा में एक-एक, न्यूरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें