फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गिरकर युवक की कटना नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पैर फिसलने से पुल से गिरकर एक युवक की कटना नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गजरौला कला मुस्तकिल निवासी 30 वर्षीय शान मोहम्मद पुत्र भूरे खां सोमवार सुबह घर से घूमने की बात कहकर निकला था। युवक टहलता हुआ कटना नदी के पुल पर जाकर बैठ गया। पुल से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कटना नदी में जा गिरा। युवक को नदी में डूबता देखकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। जब तक उसे बचाने के लिए ग्रामीण पहुंचे तब तक युवक डूब चुका था। जानकारी मिलते ही पुलिस और परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। एक घंटे की मशक्कत के बाद नदी से उसे निकला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की बात पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें