फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर सीएचसी अधीक्षक और चिकित्सक समेत 46 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर में सीएचसी अधीक्षक और चिकित्सक समेत 46 लोग एक दिन में हुई विभिन्न जांचों में संक्रमित पाए गए। इसके बाद पूरनपुर सीएचसी को सील कर दिया गया है। इससे पहले भी दो बार सीएचसी सील की जा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरनपुर सीएचसी अधीक्षक और बाकी मेडिकल स्टाफ ने एंटीजन किट से अपनी कोरोना जांच कराई। इस जांच में सीएचसी अधीक्षक और वहां के एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएचसी को सील कर दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेज दिया गया। इसके अलावा नगर के तीन अन्य मरीज भी कोरोना संक्रमित मिले। बीसलपुर में गांव रसायाखानपुर में एक और गांव मुसेली में दंपती, बरखेड़ा और बिलसंडा में आठ-आठ, अमरिया में सात, न्यूरिया और मझोला में तीन-तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी दंपती, मलेरिया दफ्तर का कर्मचारी और मोहल्ला तुलाराम में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में सिविल लाइन में एक, अमरिया में एक और शहर विधायक समेत पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग अन्य संक्रमितों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें